छोले भटूरे बनाने की विधि
छोले-भटूरे बनाने की विधि
छोले - भटूरे उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब की प्रसिद्ध रेसिपी है। अपने कम कीमत और स्वाद के दम पर आज यह न केवल पंजाब बल्कि पूरे उत्तर भारत में अच्छी तरह जाना जाता है। इंजीनियरिंग के परीक्षा के दिनों में मेरी तरह जो छात्र होस्टल में नही रहते थे उनके बीच 15/- प्लेट वाला यह छोला भटूरा काफी लोकप्रिय था। इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक की नैया पर लगाने में इस छोले भटूरे का काफी योगदान है 😍😎😎😎....
तो आईये चलते है इसे आसानी से बनाने की विधि जान लेते हैं -
सामग्री -
छोले के लिए -
1- प्याज - 150 gm
2- टमाटर - 100 gm
3- काबुली चना ( 8-10 घण्टे पानी में भींगे हुए ) - 250 gm
4- एवरेस्ट छोला मसाला - 2 छोटा पैक
5- मैगी मसाला - 1 छोटा पैक
6- तेल - 100 ml
7- नमक - स्वाद के अनुसार
8- हरि मिर्च - 2-3
9- जीरा/तेजपत्ता - तड़के के लिए
भटूरे के लिए -
1- मैदा - 300 gm
2- सूजी - 50 gm
3- तेल - 2 छोटे चम्मच ( मैदे को तैयार करने के लिए)
4- दही - 50 gm
5- चीनी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
6- बेकिंग पाउडर - आधा चम्मच
7- पानी - आवश्यकतानुसार
8- नमक - स्वाद के अनुसार
बनाने की विधि -
भटूरा -
1- मैदे में सभी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें।
2- उसके बाद उसमे हल्के हल्के पानी मिक्स करके नरम गूंथ लें।
3- गुंथे हुए मैदे के चारो तरफ सतह पर कुकिंग आयल लगा दें।
4- उसे 3 घण्टे के लिए ढंक कर रख दें।
5- उसके बाद रोटी की तरह गोल बेलकर तेल में फ्राई कर लें।
छोला -
1- प्याज ,टमाटर और हरि मिर्च बारीक काट लें।
2- काबुली चने को अच्छे से गलने तक कुकर में उबाल लें।
3- अब एक कड़ाही में तेल लेकर गर्म करें।
4- गर्म तेल में जीरा और तेजपत्ता डालें।
5- अब उसमे बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरि मिर्च डालें।
6- धीमी आंच पर टमाटर को गलायें।
7- अब उसमे मसाला डाल कर अच्छे से भुने।
8- अब उबले चने और नमक डालें।
9- आवश्यकतानुसार पानी डालें।
10- 8-10 मिनट पकाए।
11- अब उसमे मैगी मसाला डाल कर ढक्कन लगा दें।
12- 4-5 मिनट बाद भटूरे के साथ सर्व करें ।
Written By - Kashish Bagi
Support us through paytm/google pay/phone pe/ paypal@8542975882
3 Comments
Nice sir
ReplyDeleteSir , It is really easy and best way👌👍
ReplyDeleteSir , It is really easy and best way👌👍
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in the comment box.